Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

उल्टी गिनती शुरू, चंद घंटों में बड़ा ऐलान !

7th Pay Commission 1

7th Pay Commission: होली के पहले से ही महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का इंतजार काफी लंबा होता जा रहा है। लेकिन अब केंद्र के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। इन डीए और डीआर में बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया है और अब से महज चंद घंटे बाद केद्र सरकार इसको लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बताया जा रहा है 24 मार्च यानी नवरात्रि के तीसरे दिन शुक्रवार को केंद्रीय कर्मचारियों की बैठक की संभावना है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर अपनी अंतिम मुहर लगा सकती है। इसके बाद इसका ऐलान कर दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक इस बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी सकती है। अगर ऐसा होता है तो मौजूदा महंगाई भत्ता 38 से बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों और पेंशनर्स को बंपर फायदा होने वाला है। यानी नवरात्र में कर्मचारियों पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है।

यह भी पढ़ें- 

दरअसल महंगाई भत्ते में साल में दो संसोधन होता है। पिछले कुछ साल के रिकॉर्ड को देखें तो सरकार हमेशा मार्च महीने में डीए बढ़ोतरी का ऐलान कर देती है। साल 2019, 2021 और 2022 में मार्च के आखिरी हफ्ते में डीए बढ़ोतरी को मंजूरी मिल गई है तो ऐसा माना जा रहा है कि इस बार भी मार्च के आखिर में सरकार डीए में इजाफा कर सकती है। जानकारी के मुताबिक मार्च महीने की आखिरी कैबिनेट बैठक 29 तारीख को भी होनी है लेकिन इससे पहले वाली बैठक में डीए बढ़ोतरी का ऐलान करके सरकार मार्च महीने में कर्मचारियों के खाते में ज्यादा सैलरी ट्रांसफर कर देगी।

केंद्रीय कर्मचारियो के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होने के आसर हैं। मौजूदा समय में कर्मचारियों को 38 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। बढ़ोतरी के बाद उन्हें 42 फीसदी की दर से डीए मिलने लगेगा। मिनिमम रेंज (18,000) की सैलरी वाले कर्मचारियों के वेतन में 8640 रुपये सालाना इजाफा होगा। वहीं, अधिकतम रेंज की सैलरी (56900) वाले कर्मचारियों के वेतन में 27312 रुपये सालाना फायदा होगा।

लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स को होगा फायदा

आपको बता दें कि देश के लाखों कर्मचारी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे केंद्र के 65 लाख कर्मचार‍ियों और 48 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। इसके बाद 1 जुलाई 2023 को केंद्रीय कर्मचार‍ियों के डीए में एकबार फ‍िर से बढ़ोतरी होगी।

और पढ़िए –

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now