Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

UPPSC PCS 2023: यूपीपीएससी पीसीएस के लिए आज से शुरू रजिस्ट्रेशन, जानें योग्यता समेत क्या है प्रोसेस?

UPPSC PCS 2023 Registration

UPPSC PCS 2023 registration: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) प्रांतीय सिविल सेवकों (PCS) 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 3 मार्च से शुरू करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – uppsc.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भर्ती के विषय में आयोग ने शॉर्ट नोटिफिकेशन (UPPSC PCS 2023 Notification) जारी किया है और जल्द ही डिटेल नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय-समय पर वेबसाइट पर विजिट करते रहें। इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की गई है।

वैकेंसी डिटेल

यूपी पीसीएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से आयोग में 173 पदों को भरा जाएगा।

महत्वपूर्ण तारीख

भर्ती के डिटेल नोटिफिकेशन के बाद 3 मार्च से उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 6 अप्रैल रखी गई है।

शैक्षिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर लें।

उम्र सीमा

यूपी पीसीएस की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र सीमा 21 वर्ष और अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए।

UPPSC PCS 2023 इन स्टेप्स से कर पाएंगे आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट करें।
  • दूसरे चरण में वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन करें और उसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर दें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • उसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
  • आखिरी में भविष्य के इस्तेमाल के लिए एक हार्ड कॉपी भी रख लें।
Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now