Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

UPSC CDS I Final Result 2022: यूपीएससी सीडीएस I के फाइनल परिणाम घोषित, 198 उम्मीदवार हुए पास, यहां देखें इंटरव्यू प्रोसेस

UPSC CDS Result 2922

UPSC CDS I Final Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 12 जनवरी, 2023 को यूपीएससी सीडीएस I (UPSC CDS I) अंतिम परिणाम 2022 घोषित किया है। जो उम्मीदवार संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

यूपीएससी द्वारा आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2022 के परिणामों और रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित इंटरव्यू के आधार पर कुल 198 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई प्राप्त की है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

UPSC CDS I Final Result 2022 Direct Link

UPSC CDS I Final Result 202: ऐसे करें चेक

  • यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध UPSC CDS I फाइनल रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार परिणाम देख सकते हैं।
  • पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

मेरिट सूची तैयार करने में उम्मीदवारों की चिकित्सा परीक्षा के परिणामों को ध्यान में नहीं रखा गया है। इन अभ्यर्थियों की जन्म तिथि एवं शैक्षिक योग्यता का सत्यापन सेना मुख्यालय द्वारा किया जायेगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now