Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

UPSC Civil Services 2022: यूपीएससी सिविल सर्विसेज का इंटरव्यू शेड्यूल जारी, यहां करें चेक

UPSC Civil Services 2022 Interview Schedule

UPSC Civil Services 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेज 2022 इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। इंटरव्यू शेड्यूल यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इंटरव्यू शेड्यूल चेक करने का डायरेक्ट लिंक

जानें कब से शुरू होंगे इंटरव्यू

बता दें 582 उम्मीदवारों के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इससे पहले, 1026 और 918 उम्मीदवारों के लिए शेड्यूल जारी किया गया था और इंटरव्यू शेड्यूल 30 जनवरी, 2023 से शुरू किया गया था।

आयोग द्वारा जारी नए साक्षात्कार कार्यक्रम के अनुसार, पर्सनालिटी टेस्ट 24 अप्रैल से 18 मई, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। शेड्यूल में इंटरव्यू का रोल नंबर, तिथि और सत्र शामिल है। सुबह का सेशन के लिए रिपोर्टिंग समय 09: 00 घंटे और दोपहर सेशन के लिए 1: 00 घंटे है। इन 582 उम्मीदवारों के पर्सनालिटी टेस्ट (Interview) के ई-समन पत्र जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे, जिन्हें आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

आयोग ने कहा है कि इंटरव्यू के लिए उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए यात्रा का पैसा भी दिया जाएगा। हालांकि, इसका लाभ उन्हें दिया जाएगा, जो द्वितीय श्रेणी/स्लीपर श्रेणी में टिकट कराएंगे। अधिक जानकारी अभ्यर्थी नोटिफिकेशन में जाकर चेक कर सकते हैं।

आपको बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से सिविल सर्विसेज की परीक्षा हर वर्ष आयोजित की जाती है। परीक्षा में देशभर के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं। इस परीक्षा को सबसे कठिन परीक्षाओं में एक माना जाता है। यही वजह है कि इसे सभी क्लियर नहीं कर पाते हैं।

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now