Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

UPSC CSE Prelims 2023: यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स के लिए रजिस्ट्रेशन इस दिन से शुरू, ऐसे कर पाएंगे अप्लाई

UPSC CSE Prelims 2023

UPSC CSE Prelims 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 1 फरवरी को यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगा। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 21 फरवरी है। यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को आयोजित की जाएगी। इस बीच, आयोग 15 सितंबर, 2023 को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2023 आयोजित करेगा और यह 5 दिनों तक चलेगी। यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2023 पहले ही जारी किया जा चुका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के अलावा सीएस (पी) परीक्षा 2023 के माध्यम से भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन भी 1 फरवरी से शुरू होंगे।

इसे भी पढ़ें:  Shimla : 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले हिमाचली छात्रों को शूलिनी यूनिवर्सिटी देगा 100 फीसदी शुल्क माफ़ी

UPSC CSE Prelims 2023: ऐसे कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
  • “registration link” पर क्लिक कर खुद को पंजीकृत करें।
  • अब आवेदन फॉर्म भरें। आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • आवेदन फीस का भुगतान करें। आवेदन जमा करें और भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लेना न भूलें।
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren career tips Hindi employment news India government job vacancy job alert today private job India Sarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now