Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

UPSC EPFO recruitment 2023: यूपीएससी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई करने का आखिरी मौका आज, जानें एग्जाम पैटर्न

UPSC EPFO Recruitment 2023

UPSC EPFO recruitment 2023: यूपीएससी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) इंप्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 17 मार्च को बंद कर देगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जिन लोगों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से इंफोर्समेंट ऑफिसर और असिस्टेंट कमिशनर के कुल 577 पद पर भर्ती होनी है

वैकेंसी डिटेल्स

ईपीएफओ भर्ती मे रिक्त पदों में 418 वैकेंसी एनफोर्समेंट ऑफिसर (ईओ) / अकाउंट्स ऑफिसर (एओ) की है और शेष 159 वैकेंसी असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (एपीएफसी) की है। दिसपुर, चेन्नई, कोलकाता, जयपुर को छोड़कर अन्य जगहों पर परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सीमित संख्या होगी। अन्य परीक्षा केंद्र पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेंगे। जो जितना पहले एप्लाई करेगा, उसे अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र मिलने के उतने ही अधिक चांस होंगे।

चयन प्रक्रिया

फाइनल सेलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनो के मार्क्स के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों का वेटेज 75:25 होगा। परीक्षा में जनरल एबिलिटी टेस्ट (01) से सम्बन्धित ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन पूछे जाएंगे। परीक्षा की भाषा अंग्रेजी और हिंदी होगी। परीक्षा 300 अंकों की होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।

ईओ व एओ पद के लिए परीक्षा का पैटर्न

  • दो घंटे की परीक्षा होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा। ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन पूछे जाएंगे।
  • सिलेबस- जनरल इंग्लिश, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, करेट इवेंट्स व डेवलपमेंट्स, भारतीय राजनीति व अर्थव्यवस्था, जनरल अकाउंटिंग प्रिंसिपल्स, इंडस्ट्रियल रिलेशंस एंड लेबर लॉ, सामान्य विज्ञान न कंप्यूटर एप्लीकेशंस की नॉलेज, जनरल मेंटल एबिलिटी एंड क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, सोशल सिक्योरिटी इन इंडिया।
Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now