Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट 2022 का लिंक एक्टिव

Published on: 25 January 2023
UPSSSC PET Result 2022

UPSSSC PET Result 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपीएसएसएससी की आधिकारिक साइट upsssc.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं। इस वर्ष लगभग 37 लाख उम्मीदवारों ने PET परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था।

यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर-की 10 जनवरी, 2023 को जारी की गई थी। फाइनल आंसर-की 13 दिसंबर, 2022 को जारी की गई थी। आपत्ति खिड़की 22 दिसंबर, 2022 तक खोली गई थी। परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर, 2022 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

UPSSSC PET Result 2022 डायरेक्ट लिंक से चेक करें

UPSSSC PET Result 2022: ऐसे करें चेक

  • यूपीएसएसएससी की आधिकारिक साइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध UPSSSC PET रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर जारी होगा।
  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

यूपी सरकार के विभिन्न सरकारी विभागों में समूह सी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पीईटी परीक्षा का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर 2022 को किया गया था। राज्य की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा पीईटी 2022 के लिए इस बार करीब 37 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा में करीब 67 फीसदी अभ्यर्थियों ने भाग लिया और 33 फीसदी ने परीक्षा छोड़ दी थी। कुल 25,11,968 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

यूपी की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा पीईटी 2022 के लिए इस बार करीब 37 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा में करीब 67 फीसदी अभ्यर्थियों ने भाग लिया और 33 फीसदी ने परीक्षा छोड़ दी थी। कुल 25,11,968 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now