Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

युवतियों को भी अग्निवीर बनने का मौका: 7 से 11 नवंबर तक अंबाला कैंट में होगी भर्ती

अग्निपथ योजना के तहत 11 से 24 सितंबर तक आयोजित होगी भर्ती रैली

शिमला|
हिमाचल की महिलाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती होने का अच्छा अवसर है। अग्निपथ योजना के तहत महिला सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए महिला अभ्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। जिसकी अंतिम तारीख 7 सितंबर है।

सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के डायरेक्टर कर्नल संजीव कुमार ने आज ऊना में जारी बयान में बताया कि इस सेना भर्ती में हिमाचल, हरियाणा के सभी जिलों सहित केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की महिला अभ्यर्थी भाग ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि सेना भर्ती 7 से 11 नवंबर तक अंबाला कैंट (हरियाणा) में आयोजित होगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

संजीव कुमार ने कहा कि सेना भर्ती में भाग लेने वाली इच्छुक महिला अभ्यर्थी भारतीय थल सेना की वेबसाइट पर 7 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। कहा कि 5 अक्टूबर के बाद महिला अभ्यर्थी की रजिस्टर्ड ईमेल पर भर्ती प्रक्रिया के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

सेना भर्ती डायरेक्टर ने कहा कि महिला सामान्य डयूटी पद के लिए आयु सीमा 17.5 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यार्थी की लंबाई कम से कम 162 सैंटीमीटर होनी चाहिए। कहा कि इन मानदंडों को पूरा करने वाली महिला अभ्यर्थी ही ऑनलाइन आवेदन करें।

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now