साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

परमार की भावुकता मे बहने लगा फतेहपुर, महिलाओ ने भावुक होकर अडवांस दिया शगुन

परमार की भावुकता मे बहने लगा फतेहपुर, महिलाओ ने भावुक होकर अडवांस दिया शगुन
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

अनिल शर्मा|फतेहपुर
पिछले पांच सालो से फतेहपुर विधानसभा मे डोर-डू-डोर प्रचार कर रहे भाजपा के पुर्व प्रत्याशी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार ने आजाद नोमिनेशन भरने के बाद आज से अपना प्रचार फिर से शुरु कर दिया है। नोमिनेशन के दौरान परमार भावुक हो गये थे अब फतेहपुर परमार की भावुकता मे भावुक होने लगा है। प्रचार के दौरान महिलाएं भावुक होकर परमार को शगुन डाल रही है। जिससे अब लोगो मे चर्चा भी शुरु हो गयी है।

प्रचार के दौरान क्षेत्र की महिलाओ ने अडंवास मे ही शगुन डालना शुरु कर दिया है। आज भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार ने फतेहपुर की पंचायतो मे घर-घर दस्तक दी। जहाँ भी वो जा रहे थे तो क्षेत्र की महिलाएं उन्हें अडंबास मे ही शगुन डाल रही थी परमार भी महिलाओ से शगुन व आशिर्वाद लेते हुए नजर आए।

उन्होंने कहा कि उनका हाईकमान भी जनता है और भाग्य भी जनता है, उनका फैसंला और उन्हे इन्साफ भी यह जनता ही करेगी। उन्होंने कहा कि लोगो का उनके प्रति स्नेह व प्यार और शगुन के बहाने चुनाव लड़ने के लिए जो सहायता मिल रही है उस के लिए वो हमेशा जनता को अभारी रहेगें। परमार ने कहा कि उन्होंने अपना समय हमेशा जनता की सेवा मे लगाया है। और यह कर्म आगे भी जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now