साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

प्रवीण कुमार मिन्दा जिलापरिषद उम्मीदवार के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह ,दूसरे चरण के चुनाव में भारी बहुमत रुझान

हलक s
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

पंचायती चुनाव के दूसरे चरण में इन्दौरा विधानसभा के जिला परिषद वार्ड 54 के उम्मीदवार प्रवीण कुमार मिन्दा के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल रहा क्योंकि हर तरफ एक ही चर्चा रही जिला परिषद का वोट चुनाव निशान सिलेंडर के उम्मीदवार को देना है।

आज दूसरे चरण के चुनाव में ग्राम पंचायत इन्दौरा,चनोर, कुड़सां जो कि जिला परिषद वार्ड 54 का चुनावी क्षेत्र है उसमें प्रवीन कुमार मिन्दा को जनता का बहुत बहुमत मिलने की चर्चा चारों तरफ होती रही और जनता के मुंह में चुनाव निशान सिलेंडर की काफी चर्चा रही और सिलेंडर को इन तीन पंचायतों में काफी बहुमत मिलने चर्चा आज तीनों पंचायतों में रही।

वहीं जिला परिषद वार्ड 54 के उम्मीदवार प्रवीण कुमार मिन्दा से जब इस बारे बात हुई कि आज लोगों के मुंह में सिलेंडर ही सिलेंडर चुनाव निशान घूम रहा है तो उन्होंने बहुत प्यारा सा जवाब देते हुए कहा कि मैं उनके घर के सदस्य की तरह हूँ तो सवभाविक तौर पर घर के सदस्य का चुनाव निशान व उसका नाम उनके मुंह से निकलता रहेगा और आज उनके प्यार से मुझे काफी उत्साह मिल रहा है भगवान उनको जनता जनार्दन की सेवा के लिए मौका दे।

Join WhatsApp

Join Now