Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  बोले- भारी बारिश से उत्पन्न चुनौतियों के कारण लगाई क्रशर गतिविधियों पर रोक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, Himachal Sports Policy

कांगड़ा|
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले दौरे के दौरान मीडिया के प्रतिनिधियों से द्वारा ब्यास नदी बेसिन और उसकी सहायक नदियों के किनारे क्रशर गतिविधियों पर प्रतिबंध के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने ऐसे कार्यों को रोकने का निर्णय आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत इस मॉनसून में भारी बारिश से उत्पन्न चुनौतियों के कारण लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य प्रदेश के पर्यावरण संतुलन को बनाए रखनेे और राज्य के बुनियादी ढांचे को सुरक्षा प्रदान करना है। यह प्रतिबंध न केवल कांगड़ा बल्कि कुल्लू, मंडी और हमीरपुर जिलों में भी लागू है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बदलते मौसम और प्राकृतिक आपदाओं से पर्यावरण संरक्षण और राज्य के लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  Kangra News : फतेहपुर में ATM से पैसे निकलवाने गए युवक़ पर हुआ जानलेवा हमला

उन्होंने जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के वन विश्राम गृह डाडासीबा में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर विधायक संजय रतन व होशियार सिंह, कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया, नरदेव कंवर, डॉ. राजेश शर्मा, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

शिव मंदिर में शीश नवाया
इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के चनौर में ऐतिहासिक शिव मंदिर में शीश नवाया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए मंदिर के साथ अपने पुराने संबंध को साझा किया और कहा कि मुख्यमंत्री का पद संभालने से पहले भी वह यहां शीश नवाने के लिए अकसर आते रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  गगल के तियारा में ट्रैक्‍टर ट्राली पलटी, 8 लोग घायल व 3 की हालत नाजुक
मुख्यमंत्री ने चनौर में ऐतिहासिक शिव मंदिर में शीश नवाया
मुख्यमंत्री ने चनौर में ऐतिहासिक शिव मंदिर में शीश नवाया

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment