Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

नगरोटा बगवां गांव ठारु की सोनाली बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

कांगड़ा।
हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा के तहसील नगरोटा बगवां गांव ठारु गांव की सोनाली शर्मा ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। विद्यालय स्तर पर वह पढ़ाई के साथ-साथ टेबल टेनिस की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रह चुकी हैं। सोनाली शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां से की है। 2018 में भारतीय सेना में मिलिट्री नर्सिंग सर्विसेज में प्रवेश पाया और पूरे देश में नौवें स्थान पर रहीं।

सोनाली शर्मा ने अपना चार साल का प्रशिक्षण भारतीय सेना के अंतर्गत आई एन एच एस कॉलेज मुंबई से पूरा किया। इस दौरान वह कॉलेज की स्पोर्ट्स चेयरपर्सन भी रहीं और अपनी पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी जारी रखा।

इसे भी पढ़ें:  कर्ण सिंह पठानिया बने कांगड़ा को ऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर

22 सितंबर 2022 को सेना में कमीशन हासिल किया और एक मार्च, 2023 को आई एन एच एस कॉलेज से पासिंग आउट परेड के बाद लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुईं। सोनाली अब सेना अस्पताल पुणे किरकी में सेवाएं देगी।

सोनाली के पिता राजीव शर्मा अंग्रेजी के प्रवक्ता हैं और माता एक निजी विद्यालय में अध्यापिका हैं। छोटा भाई सत्यम शर्मा कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है।

YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment