Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

पूरे देश में कांग्रेस की हालत खराब :- अनुराग ठाकुर

National News: अनुराग ठाकुर

अनिल शर्मा।फतेहपुर
क्रेंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को जिला कांगड़ा की फतेहपुर विस क्षेत्र में कहा कि पूरे देश में कांग्रेस की हालत बिन दुल्हे की बारात वाली हो चुकी है। उन्होंने कहा जो पार्टी दो सालों तक अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नही चुन सकती उस पार्टी को गति नही मिल सकती।

अनुराग ठाकुर ने कहा जो पार्टी अभी एक साल ओर लेने की बात करती है उससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी में निर्णय करने की क्षमता ही नही रही है। कांग्रेस के उन नेताओं को लोग नेतृत्व देना नही चाहते जिससे कांग्रेस उन नेताओं के नाम अभी से नही लेना चाहती जिससे उसे लगता है कहीं कांग्रेस के भीतर विद्रोह का विगुल तो नही बज जाएगा। लगता हे कांग्रेस अपने ही गांधीवाद परिवार के लोगों को बचाना चाहती है। आज तो नही कल कांग्रेस को यह मानना ही पड़ेगा कि गांधी परिवार के आलावा ही किसी अन्य को राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुनना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें:  आल्टो कार बाइक में जोरदार टक्कर के बाद बाइक सवार युवक ट्रक से जा टकराया, हुई मौत

अनुराग ठाकुर ने इस मौके पर फतेहपुर उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर के हक में लोगों से मतदान की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी चाहे जितना चाहे शोर मचा ले, उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों की जीत को जनता सुनिश्चित कर चुकी है। भाजपा की तरफ से कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल करके उन्हें प्रत्याशी बनाकर चुनाव में उतारा है। उन्होंने कहा कि मंडी का लोकसभा उपचुनाव व तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव को भाजपा रिकार्ड मतों से जीतेगी। हिमाचल प्रदेश में पिछले चार साल के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में शानदार विकास कार्य किए है। उसी विकास को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  Kangra News: विजिलेंस टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा पटवारी

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने कोविड-19 वायरस से मुकाबला करने के लिए 73 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की है। कोरोना प्रभावित व्यक्तियों की जांच के लिए लगभग 38 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए, जबकि अब देश के प्रत्येक नागरिक को निरूशुल्क कोविड-19 वैक्सीन लगाई जा रही है जिस पर 35 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment