Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

विजिलेंस ने कांगड़ा बैंक के पूर्व अध्‍यक्ष जगदीश सिपहिया के खिलाफ दर्ज की FIR

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (केसीसीबी)

कांगड़ा|
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (केसीसीबी) में अनियमितताएं बरतने के आरोप में विजिलेंस ने पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिपहिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने अध्यक्ष पद पर रहते हुए संस्थान के नियमों को दरकिनार कर अपने किसी रिश्तेदार को निदेशक मंडल में नियुक्ति दी थी।

विजिलेंस के मुताबिक वर्ष 2016 में देहरा के निदेशक रमेश चंद के निधन के बाद खाली हुए पद पर देहरा जोन से ही सदस्य को भरा जाना था। उस समय जगदीश सिपहिया ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए जयसिंहपुर के ही एक व्यक्ति को नियमों के विपरीत बतौर निदेशक उस पद पर नियुक्त कर दिया था।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व CM शांता कुमार ने किया सुब्रमण्यम स्वामी का समर्थन-बोले बदला जाए डलहौली का नाम

वहीं, विजिलेंस की और से जांच करने के दौरान आरोप सही पाए गए हैं। विजिलेंस के एएसपी बलवीर जसवाल ने बताया कि पुलिस ने जगदीश सिपहिया के खिला‌फ विजिलेंस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच की जा रही है।

हालांकि पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिपहिया का कहना है उन पर लगाए आरोप गलत हैं। उन्होंने जो भी फैसला लिया था वह निदेशक मंडल की मंजूरी से लिया था। नियमों के तहत ही सबकुछ हुआ है। अब भाजपा के कुछ लोग ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं। अध्यक्ष कभी अकेले फैसला नहीं लेता।

बता दें कि कांगड़ा बैंक पहले भी विवादों में रहा है। इससे पहले भी बैंक में होने वाली भर्तियों पर विवाद हुआ है। इसके अलावा बैंक पर लोन देने को लेकर भी अनियमितता के आरोप लगते आए हैं। इस मामले की भी जांच चल रही है।

इसे भी पढ़ें:  टविन टावर को गिराने पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार - देश में कई और अवैध इमारतें
YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment