Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Kinnaur Road Accident: किन्नौर में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 युवकों की मौत

Kinnaur Road Accident

किन्नौर |
Kinnaur Road Accident: जिला ​किन्नौर में आज दोपहर के वक्त एक बोलेरो गाड़ी 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई। गाड़ी में पांच ही लोग सवार थे। गाड़ी सड़क से सतलुज किनारे तक पहुंच गई। इससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस के अनुसार, न्यू बोलेरो कैंपर गाड़ी रिकांगपिओ से शिरड़ी संपर्क मार्ग से सांगला की तरफ जा रही थी और इसी दौरान गहरी खाई में जा गिरी। इससे गाड़ी चालक सहित चार अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शुदारंग से करीब पांच-छह किलोमीटर आगे हुआ। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों के सहयोग से शवों को खाई से निकालकर रिकांगपिओ अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। एसपी किन्नौर विवेक चहल ने पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में पांच लोगों की जान गई।

 

Himachal News: प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने की 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं की अस्थाई तौर पर जारी डेटशीट में बदलाव की मांग

बुजुर्ग लोगों के लिए राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘Dunki’ का एक स्पेशल शो किया जाएगा आयोजित

Himachal News: हिमाचल में 15 साल पुराने सरकारी वाहन बनेंगे कबाड़, MVI का रोल खत्म – बंद होगी गाड़ियों की मैनुअल फिटनेस

Ram Mandir Ayodhya से आए पूजित अक्षत कलश यात्रा का किया भव्य स्वागत

Kinnaur Road Accident:

Aaj Ki KhabrenKinnaur & Lahaul SpitiKinnaur latest updateKinnaur news todayLahaul Spiti newsLahaul Spiti updateSpiti Valley newstribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now