Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Jibhi Missing Parrot Sky: बाहू-जिभी से लापता हुआ अफ्रीकी ग्रे तोता ‘स्काई’, परिवार कर रहा तलाश, स्थानीय लोगों से मांगी मदद

Missing African Grey Parrot: हिमाचल के जिभी में हिडन वाटरफॉल कॉटेज से 10 माह का अफ्रीकी ग्रे तोता 'स्काई' लापता हो गया है; तलाश जारी, सूचना देने वाले को उचित पुरस्कार दिया जाएगा। पुख्ता जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत 93116 22116 पर संपर्क कर सकते हैं।
Published on: 25 September 2026
Jibhi Missing Parrot Sky: बाहू-जिभी से लापता हुआ अफ्रीकी ग्रे तोता ‘स्काई’, परिवार कर रहा तलाश, स्थानीय लोगों से मांगी मदद

Jibhi Missing Parrot Sky: जिला कुल्लू उपमंडल बंजार में पर्यटन क्षेत्र जिभी घाटी के बाहू गांव में छुट्टियां मनाने आए एक परिवार का 10 माह का पालतू अफ्रीकी ग्रे तोता ‘स्काई’ लापता हो गया है। परिवार द्वारा स्काई की तलाश के लिए स्थानीय ग्रामीणों, होटल एवं होमस्टे व्यवसायियों, वाहन चालकों, दुकानदारों तथा क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों से सहयोग की अपील की गई है।

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार स्काई नर अफ्रीकी ग्रे तोता है और उसकी उम्र करीब 10 महीने है। उसके शरीर का रंग मुख्य रूप से ग्रे/ धूसर है, जबकि उसकी पूंछ लाल रंग की है। उसकी चोंच गहरे रंग की तथा चेहरा हल्के रंग का है। उसकी सबसे महत्वपूर्ण पहचान उसके दाहिने पैर में लगी धातु की अंगूठी है, जिस पर ‘एस.डी. एवियरी’ लिखा हुआ है। 30 अप्रैल की रात करीब 11 बजे उड़ गया था स्काई

मालिक के अनुसार स्काई 30 अप्रैल की रात करीब 11 बजे बहू गांव स्थित हिडन वाटरफॉल कॉटेज से उड़ गया था। इसके बाद से परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा है। आशंका है कि उड़ने के बाद स्काई जिभी अथवा आसपास के गांवों, बस्तियों या जंगल के क्षेत्र में चला गया हो सकता है।
परिवार के लिए स्काई केवल एक पालतू पक्षी नहीं, बल्कि परिवार का बेहद प्यारा सदस्य है। उसके लापता होने के बाद परिवार उसकी सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

अपने नाम ‘स्काई’ को पहचानता है तोता

मालिक उदित गर्ग ने बताया कि स्काई अपने नाम ‘स्काई’ को पहचानता है। इसलिए यदि वह कहीं दिखाई दे तो सुरक्षित दूरी से उसका नाम पुकारने पर संभव है कि वह आवाज करके प्रतिक्रिया दे।
मालिक के अनुसार स्काई सामान्य रूप से अपने नाम के अलावा किसी अन्य शब्द पर विशेष प्रतिक्रिया नहीं देता। इसलिए उसकी तलाश के दौरान ‘स्काई’ नाम लेकर पुकारना उपयोगी हो सकता है।

लाल पूंछ और पैर में लगी अंगूठी से करें पहचान

परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें आसपास कोई ग्रे रंग का नर तोता और लाल पूंछ वाला पक्षी दिखाई दे तो उसके दाहिने पैर पर लगी धातु की अंगूठी को जरूर देखें। अंगूठी पर ‘एस.डी. एवियरी’ लिखा होना स्काई की महत्वपूर्ण पहचान है।

यदि किसी व्यक्ति ने ऐसा तोता अपने घर, दुकान, होटल, ठहरने के स्थान, खेत या आसपास के जंगल में देखा हो अथवा किसी अन्य व्यक्ति द्वारा ऐसा तोता मिलने या पकड़ने की जानकारी मिली हो, तो बिना देरी किए परिवार से संपर्क करने की अपील की गई है।

तोता दिखाई दे तो पीछा न करें, तुरंत दें सूचना

परिवार ने लोगों से आग्रह किया है कि यदि स्काई कहीं दिखाई दे तो उसे पकड़ने के लिए तुरंत पीछा करने या डराने का प्रयास न करें। जहां पक्षी दिखाई दिया हो, उस स्थान और समय को ध्यान में रखें तथा तुरंत परिवार को सूचना दें। यदि सुरक्षित रूप से संभव हो तो उसकी तस्वीर भी ले लें, जिससे उसकी पहचान की पुष्टि करने में मदद मिल सके।

स्काई को ढूंढकर सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाने में सहायता करने वाले व्यक्ति को परिवार की ओर से हार्दिक आभार, आशीर्वाद और उचित आर्थिक इनाम देने की बात कही गई है। मालिक उदित गर्ग और उनके
परिवार ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि आपको स्काई कहीं दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले तो कृपया तुरंत इनके फोन नं०- 93116 22116 पर संपर्क करें। आपकी छोटी-सी सूचना स्काई को उसके परिवार तक सुरक्षित वापस पहुंचाने में बड़ी मददगार साबित हो सकती है।

Himachal Pradesh NewsJibhi Bahu Hidden WaterfallJibhi NewsMissing African Grey ParrotParrot Search Jibhi

Join WhatsApp

Join Now