Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू की ब्यास नदी में राफ्ट पलटने से टूरिस्ट की मौत

Published on: 29 April 2023
कुल्लू की ब्यास नदी में राफ्ट पलटने से टूरिस्ट की मौत

कुल्लू|
कुल्लू जिला की ब्यास नदी में शुक्रवार को एक राफ्ट पलट जाने से हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई है, जबकि एक महिला घायल है, जिसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए भर्ती कर दिया गया है। हादसे के दौरान राफ्ट में 7 पर्यटक सवार थे, जो मुंबई के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब मुंबई के पर्यटक राफ्टिंग करते हुए बबेली से बाशिंग के लिए आ रहे थे। बाशिंग के पास छरूडू में पत्थर में फंसने के कारण राफ्ट पलट गई। पलटते ही इसमें बैठे 7 पर्यटक नदी में गिर गए, हालांकि पर्यटकों को नदी से बाहर निकाल लिया गया। वहीं हादसे में मुंबई के पर्यटक की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, इस घटना में हरेश उम्र 69 साल पुत्र नगिनदास निवासी मुंबई बेस्ट महाराष्ट्र की मौत हो गई है। घायल महिला का नाम जयश्री उम्र 57 साल निवासी मंबई है, जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में एडमिट कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच करने में जुट गई है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now