साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

पड़ोसी दंपति ने महिला पर डंडे और दराट से किया हमला, मामला दर्ज

पड़ोसी दंपति ने महिला पर डंडे और दराट से किया हमला, मामला दर्ज
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

मंडी|
मंडी जिला के करसोग में एक महिला पर डंडे और दराट से हमला करने का मामला सामने आया है। जिसमें महिला के बाजू में चोटें आने के बाद शिमला स्थित आईजीएमसी रेफर किया गया है। जहां महिला अब उपचाराधीन है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उप तहसील बगशाड़ के अंतर्गत गांव फलैली डालकर शाकरा की रहने वाली महिला बसंती देवी पत्नी भवानी दत्त ने पड़ोसी दंपति पर डंडे और दराट से हमला करने का आरोप लगाया है। थाना करसोग में दर्ज करवाई गई शिकायत में बसंती देवी ने आरोप लगाया है कि देर रात करीब 10.30 रूपलाल व उसकी पत्नी जुध्या देवी गांव फलैली डाकघर शाकरा जोर जोर गंदी गालियां दे रहे थे। इस पर जब मैने आपत्ति जताई तो रूप लाल और उसकी पत्नी हाथ में डंडा और दराट लेकर आंगन में आ गए।

इस दौरान रूप लाल ने डंडे से शरीर और दाएं बाजू पर वार किया, जबकि उसकी पत्नी जुध्या देवी ने बाएं बाजू पर दराट से हमला किया। यही नहीं दोनों ने गंदी गालियां देकर जान से मारने की भी धमकी दी। इस दौरान बड़ी मुश्किल से दोनों के चंगुल से छूटकर कमरे में जाकर अपनी जान बचा सकी। इस हमले के दौरान बसंती देवी घर पर अकेली थी।

इसे भी पढ़ें:  गोहर में शिकारी ने साथी पर दागी गोली फिर खुद को उड़ाया गोलीकांड में दोनों की मौत

इसके बाद महिला को देर रात में ही उपचार के लिए सिविल अस्पताल करसोग ले जाया गया। जहां गंभीर चोटों को देखते हुए महिला को शिमला स्थित आईजीएमसी के लिए रेफर किया गया। जहां अब महिला उपचाराधीन है इसके बाजू में चोट के बाद प्लास्टर चढ़ाया गया है। डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने का कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now