साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

भाजपा की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेग़ी युवा कांग्रेस : यदोपती

yadhopati
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
हिमाचल युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपती ठाकुर ने जारी एक प्रेस ब्यान में कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में जब कांग्रेस विधायको ने अपनी बात को राज्यपाल के समक्ष रखा कि जो अभिभाषण राज्यपाल ने बीच में ही रोक दिया था, उसे पूरा करने का निवेदन कांग्रेस विधायको ने किया, जिस पर भाजपा के मंत्री और विधायक गुंडागर्दी पर उतर आए।

इस प्रकरण पर भाजपा विधायको व मन्त्रीयो पर कार्यवाही करने के बजाय नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और अन्य 4 कांग्रेस विधायको को निलंबित किया गया है। इस प्रकरण का हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस कड़ा विरोध करती है।

हिमाचल युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपती ठाकुर ने विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार को सीधे शब्दो में चेतावनी देते हुए कहा है कि विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज व भाजपा के विधायक व मंत्रियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही नहीं की गई तो हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस कल से पूरे प्रदेश में इसका विरोध करेगी व हिमाचल सरकार व हंसराज के पुतले जलाए जाएँगे।

इसे भी पढ़ें:  ईल्लाका भदरोता के लिए मेरे तीन बड़े ड्रीम प्रोजेक्ट मिनी सचिवालय,पोलटैकनिकल कालेज तथा अटल आदर्श विद्यालय खोलना: चंद्र मोहन शर्मा

Join WhatsApp

Join Now