साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

लडभड़ोल क्षेत्र में बंदूक से गोली चलने से एक महिला गंभीर रूप से घायल, मामला दर्ज

mandi Firing In Kinnaur District , गोली चलने से मौत, Una News, Shimla News: Hamirpur News, Bilaspur News Mandi News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
मंडी जिला के जोगेंद्रनगर के लडभड़ोल क्षेत्र में बंदूक से गोली चलने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। गोलीकांड की यह घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। घायल की पहचान 48 वर्षीय रामाकृष्णा निवासी द्रोव के रूप में हुई है जिसे प्राथमिक उपचार दिलवा कर सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर रेफर किया गया।

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में लडभड़ोल क्षेत्र के द्रोव गांव में एक शिकारी की ओर से चलाई गई गोली से महिला घायल हुई है। लेकिन अन्य पहलुओं पर पुलिस की जांच जारी है।

डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया गोलीकांड की छानबीन जारी है। घटनास्‍थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए घायल महिला के बयान के आधार पर ही पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी|

इसे भी पढ़ें:  मंडी: खलयाणा के पास निजी बस दुर्घटनाग्रस्त होने से 13 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर

Join WhatsApp

Join Now