Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mandi News: लग्जरी बस से कुल्लू जा रहे थे युवक-युवती, सुंदरनगर में नाके पर हुई तलाशी तो निकला 15 लाख का ‘चिट्टा’

Himachal Drugs Mafia: मंडी जिले के सुंदरनगर में फोरलेन पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वोल्वो बस में सवार कुल्लू और मनाली के दो तस्करों से 143 ग्राम से अधिक चिट्टा पकड़ा गया है।
Mandi News: लग्जरी बस से कुल्लू जा रहे थे लड़का-लड़की, सुंदरनगर में नाके पर हुई तलाशी तो निकला 15 लाख का 'चिट्टा'

Mandi News Today: हिमाचल प्रदेश में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंडी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंडी जिले के सुंदरनगर में पुलिस टीम ने एक प्राइवेट लग्जरी वोल्वो बस से भारी मात्रा में चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक और एक युवती को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए चिट्टे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुंदरनगर पुलिस थाना की विशेष टीम मंगलवार को पुंघ फोरलेन क्षेत्र में नियमित गश्त और चेकिंग के लिए नाकेबंदी पर तैनात थी। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आ रही और मनाली जा रही एक प्राइवेट लग्जरी वोल्वो बस को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार यात्रियों की संदिग्ध गतिविधियों और तलाशी के दौरान पुलिस को दो यात्रियों के पास से नशीले पदार्थ की खेप बरामद हुई।

इसे भी पढ़ें:  महिला डाकिया की लापरवाही का बड़ा मामला, घर से मिले हजारों पत्र, आधार कार्ड व स्‍पीड पोस्‍ट

पुलिस की गहन तलाशी में यात्रियों के पास से कुल 143.180 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान कुल्लू जिले के रहने वाले हनीश ठाकुर और मनाली, जिला कुल्लू) की रहने वाली अंशिता नेगी के रूप में हुई है। प्राथमिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दोनों आरोपी लग्जरी बस का सहारा लेकर चिट्टे की इस बड़ी खेप को अपने गृह क्षेत्र कुल्लू और मनाली की तरफ ले जा रहे थे।

पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ पुलिस थाना सुंदरनगर में एनडीपीएस एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लग्जरी बसों के माध्यम से हो रही इस तरह की तस्करी ने पुलिस प्रशासन को और अधिक चौकस कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  ईल्लाका भदरोता के लिए मेरे तीन बड़े ड्रीम प्रोजेक्ट मिनी सचिवालय,पोलटैकनिकल कालेज तथा अटल आदर्श विद्यालय खोलना: चंद्र मोहन शर्मा

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चिट्टे की यह सप्लाई कहां से लाई जा रही थी और इसे किसे सौंपा जाना था। इसके साथ ही इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और मुख्य सप्लायर्स की संलिप्तता का भी पता लगाया जा रहा है।

एसपी मंडी ने दोहराया कि जिला पुलिस नशा तस्करी और ड्रग्स माफिया के खिलाफ पूरी तरह से सख्त कदम उठा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध नशीली दवाओं के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और तस्करों के खिलाफ कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  Mandi News: ठेकेदार कल्याण संघ के सदस्यों ने कहा जल्द करें भुगतान करे सरकार, नहीं तो आत्मदाह को होंगे मजबूर..!
Chitta Seized HimachalHimachal Drugs NewsKullu Drug SmugglingMandi Police ActionSundernagar News

Join WhatsApp

Join Now