Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Dharmi Devi Murder Case: धर्मी देवी हत्याकांड में दो आरोपितों को कोर्ट ने दिया 3 दिन का पुलिस रिमांड.!

Dharmi Devi Murder Case: धर्मी देवी हत्याकांड में दो आरोपितों को कोर्ट ने दिया 3 दिन का पुलिस रिमांड.!

विजय शर्मा | सुन्दरनगर
Dharmi Devi Murder Case News: देश की सेलिब्रिटी पंचायत प्रधान पत्रकार और ओरिएंटल फाउंडेशन की संस्थापक जबना चौहान की मां धर्मी देवी हत्याकांड के दो आरोपियों को गोहर पुलिस ने वीरवार को सुंदरनगर न्यायालय में पेश किया। वहीं तीसरे आरोपी को पुलिस ने पहले ही थाने से रिहा कर दिया था। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया, और अब उन्हें 23 तारीख को फिर से न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इस बीच, पुलिस ने शिकायत में नामित और मामले में संलिप्त एक अन्य महिला को अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। यह मामला लगभग सात माह पुराना है, और शुरू से ही पुलिस की कार्यप्रणाली ढुलमुल रही है। हाल ही में पुलिस ने तीन आरोपियों को अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद मंडी से गिरफ्तार किया था, जबकि इस मामले में संलिप्त बताई जा रही चौथी महिला अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

गौरतलब है कि गत बुधवार को इस मामले के तीनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर फॉरेंसिक टीम ने क्राइम सीन का पुनर्निर्माण किया। जानकारी के अनुसार, धर्मी देवी घटना के बाद छह माह तक कोमा में रहीं और आईजीएमसी में जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 307 और 302 के तहत आरोप लगाए गए।

आरोपियों ने जेल में जाने के डर के मारे जिला सत्र न्यायाधीश मंडी के समक्ष अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया। अंततः इस मामले में  (Dharmi Devi Murder Case) पुलिस को तीनों आरोपियों सुरेश उर्फ नरेश, केसरी देवी और उनके बेटे घनश्याम को हिरासत में लेना पड़ा।

इस मामले में एक अन्य आरोपी को पूछताछ के लिए थाने में लाया  गया, लेकिन वह घटनास्थल पर मौजूद नहीं था और उसके खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला, जिसके कारण उसे पुलिस थाने से छोड़ दिया गया। वहीं, बाकी दो आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड सुंदरनगर न्यायालय से मिला है। इसके अतिरिक्त, एक और महिला, बिशनी देवी से भी पूछताछ की जाएगी।
-लाल चंद ठाकुर, थाना प्रभारी, गोहर

Himachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHP Latest NewsHP News in HindiMandi Crime News:Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi News UpdateMandi samacharToday Mandi News

Join WhatsApp

Join Now