Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Mandi News: सैर पर निकले रिटायर्ड फौजी को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत 

Mandi News: सैर पर निकले रिटायर्ड फौजी को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत 

विजय शर्मा | सुंदरनगर
Mandi News: सुन्दरनगर के बीएसएल पुलिस थाना के तहत कंट्रोल गेट समीप ट्रक की चपेट में आने से बजुर्ग क़ी दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 74 वर्षीय अभिमन्यु सिंह पुत्र नक्कबीनु राम गांव हडेटी वार्ड नंबर 10तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार भारतीय सेना से रिटायर्ड फौजी गुरुवार सुबह घर से हर रोज की तरह सैर करने के लिए निकला था लेकिन जैसे ही वह कंट्रोल गेट के समीप हड़े्टी की ओर जाने वाले रास्ते पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गया जिस कारण उसकी मौका पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़ फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका पर पहुंच कर शव को कब्जा में लें पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर भेज दिया है, और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की असली वजह क्या रही इसको लेकर पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को भी खंगाल रही है।

Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi News UpdateMandi samacharToday Mandi News

Join WhatsApp

Join Now