Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Mandi News: बिंद्रावणी में ओवर टेक विवाद में डूबे एक व्यक्ति का शव ब्यास नदी से मिला मिला, दूसरा लापता

Mandi News

मंडी |
Mandi News: चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाइवे पर मंडी जिला के ब्रिंदावणी के पास सोमवार की रात झगड़े के बाद ब्यास में गिरे दो लोगों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है। शव की पहचान अमनदीप सिंह पुत्र सरदार चरण सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे व्यक्ति की तलाश भी दिन भर जारी रही, लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल सका।

चरण सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल हॉस्पिटल मंडी भेज दिया गया है। शव को देखने से पता चल रहा है कि गिरने से पहले इसका सिर किसी पत्थर से जोर से टकराया है और सिर पर गहरी चोट लगने के बाद पानी में गिरने से उसकी मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सकीनी कपूर ने एक व्यक्ति का शव मिलने की पुष्टि की है।

बता दें कि मंडी शहर से महज 3 किलोमीटर दूर बिंद्रावणी के पास मनाली से लौट रहे दो गाडिय़ों के चालक ओवरटेक को लेकर आपस में भिड़ गए। इस दौरान लड़ते हुए दोनों चालक ढांक से गिरकर ब्यास नदी की ओर जा गिरे। मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे ही दोनों चालकों को ब्यास नदी में गिरते देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दी।

इसके बाद सोमवार रात को भी प्रशासन से सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण दोनों का कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार को भी सर्च आपरेशन चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार को एक शव बरामद हुआ।

Mandi News: अवैध रूप में तस्करी कर ले जाए जा रहे देवदार के 31 स्लीपर बरामद, तीन गिरफ्तार

Kangra News: चीन बॉर्डर पर पेट्रोलिंग के दौरान ग्लेशियर पर पैर फिसलने से शाहपुर का जवान शहीद

Savitribai Phule Jayanti: नारी मुक्ति आंदोलन की पहली नेता थी सावित्री बाई फुले

Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now