Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mandi News: अवैध रूप में तस्करी कर ले जाए जा रहे देवदार के 31 स्लीपर बरामद, तीन गिरफ्तार

Published on: 9 December 2023
Mandi News: अवैध रूप में तस्करी कर ले जाए जा रहे देवदार के 31 स्लीपर बरामद, तीन गिरफ्तार

मंडी |
Mandi News:
वन विभाग के नाचन मंडल की टीम ने अवैध लकड़ी और तस्करी में प्रयोग की गई जीप को कब्जे में लेकर जीप मालिक समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा अवैध रूप में तस्करी कर ले जाए जा रहे देवदार के 31 स्लीपर बरामद किए हैं। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। डीएफओ नाचन एसएस कश्यप ने देवदार की लकड़ी की अवैध खेप पकड़ने की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार वन विभाग नाचन की टीम ने वन खंड बगस्याड के समीप सड़क किनारे शिव मंदिर के पास शनिवार सुबह नाका लगाया था। इस दौरान जंजैहली से चैलचौक की तरफ एक जीप एचपी 30 ए 1649 को जब विभाग की टीम ने तलाशी के लिए रोका तो जीप में 31 नग देवदार के बरामद हुए।

वन विभाग की टीम ने जब चालक से लकड़ी का परमिट मांगा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जीप को जीप का मालिक चला रहा था। इस पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी और जीप को कब्जे में ले लिया और तीनों आरोपियों देश राज पुत्र नागु राम निवासी सरन तहसील निहरी, जीप चालक व मालिक विवेक कुमार पुत्र मान सिंह निवासी जोहड़ और निशु पुत्र सुभाष निवासी नेहरा गाड़ा गुशैन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ पकड़ी गई देवदार की लकड़ी की कीमत 2 लाख रुपये बताई गई है।

वन विभाग और पुलिस लकड़ी तस्कर गिरोह का का पर्दाफाश करने में जुट गए हैं। डीएफओ एसएस कश्यप ने बताया कि विभाग मामले की छानबीन कर रहा है। उन्होंने कहा कि कहां अवैध कटान किया गया है इसकी पड़ताल जारी है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने यह भी खुलासा किया है कि यह लकड़ी उन्होंने मगरू गला में किसी व्यक्ति से 60 हजार रुपये में खरीदी है। वन विभाग और पुलिस की टीम उस व्यक्ति की तलाश में जुट गुई है।

Budget 2024-2025: वित्त मंत्रालय ने शुरू की बजट 2024 की प्रक्रिया, विभिन्न मंत्रालय से मांगे सुझाव

NIA Raid: कनार्टक और महाराष्ट्र में NIA की रेड, 40 ठिकानों पर चल रही छापामारी

Government Jobs: केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में नॉन टीचिंग स्टाफ के 32 पद, ऑनलाइन आवेदन मांगे

Mandi News: नाचन में रास्ते से गुजर रहे युवक को शिकारी की गोली लगी

Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now