Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Budget 2024-2025: वित्त मंत्रालय ने शुरू की बजट 2024 की प्रक्रिया, विभिन्न मंत्रालय से मांगे सुझाव

Budget 2024-2025

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
Budget 2024-2025: देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले है। मोदी सरकार की और से वित्त मंत्री साल 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश करेंगी, जिसे तैयार करने का काम शुरू हो गया है। यह बजट गुरुवार 1 फरवरी 2024 को पेश किया जायेगा। अंतरिम बजट के लिए वित्त मंत्रालय ने औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। भारत सरकार के अलग-अलग मंत्रालय और विभाग से वित्त मंत्रालय ने अनुमानित खर्च के बारे में सुझाव मांगना शुरू कर दिया है।

वित्त मंत्रालय ने अलग-अलग विभाग और मंत्रालय से अनुमानित खर्च के विवरण मांगे हैं। अगले वित्त वर्ष 2024-2025  (Budget 2024-2025) में 2 बार बजट पेश किया जाना है। लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट पेश होगा और लोकसभा चुनाव जीतकर आने वाली पार्टी दोबारा पूरे वित्त वर्ष का पूर्ण बजट पेश करेगी।

इसे भी पढ़ें:  Indian Army Silent Warrior Tyson: गोली खाकर भी नहीं रुका 'टायसन', किश्तवाड़ में आतंकियों के काल बने आर्मी के इस साइलेंट वॉरियर की पूरी कहानी

केंद्र में नई सरकार बनने के बाद बजट पर दोबारा काम किया जाना है। साल 2024-25 के बजट (Budget 2024-2025) सर्कुलर के मुताबिक वित्तीय एडवाइजर को यह सुनिश्चित करना है कि जल्द से जल्द सभी विभाग के जरूरी डिटेल मंत्रालय के पास पहुंच जाएं।

वित्त मंत्रालय के इकोनामिक अफेयर्स डिपार्टमेंट के बजट डिवीजन को अंतरिम बजट तैयार करना है, अगर एक्सपेंडिचर सेक्रेटरी द्वारा प्री बजट मीटिंग की बात करें तो यह अक्टूबर 2023 के दूसरे हफ्ते में शुरू हो चुका था जो यह नवंबर के मध्य तक जारी रहा। इस सर्कुलर के हिसाब से दिसंबर में बजट प्रस्ताव तैयार करने की शुरुआत कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  ‘नेहरू सरनेम क्यों नहीं रखते’, पीएम मोदी के इस बयान पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस
(Budget 2024-2025)  के बजट अनुमान के हिसाब से प्री बजट मीटिंग करने के बाद अंतरिम बजट 2024 की तैयारी की जा रही है। प्री बजट मीटिंग में इस बात पर भी चर्चा की गई की कि अलग-अलग मंत्रालय या विभाग को किस तरह का खर्च करना है।

NIA Raid: कनार्टक और महाराष्ट्र में NIA की रेड, 40 ठिकानों पर चल रही छापामारी

UPSC Mains Result 2023: इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम

Vikasit Bharat Sankalp Yatra Surpasses 1 Crore Participants: Witnesses Increasing Momentum With Each Passing Week

Aaj Ki Khabren daily news India Enforcement Directorate latest hindi news news news update today priyanka gandhi samachar today today news Hindi top headlines today

Join WhatsApp

Join Now