साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

आप विधायक अमित रतन कोटफत्ता को विजिलेंस ने रिश्वत लेते पकड़ा

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

Punjab: पंजाब के विजिलेंस ब्यूरो ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमित रतन कोटफत्ता को गुरुवार को बठिंडा से 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। विधायक कोटफत्ता बठिंडा के सर्किट हाउस पहुंचे थे।

घुड्डा गांव के सरपंच का बिल पास कराने के एवज में उनके निजी सहायक रेशम सिंह ने रिश्वत ली थी। सतर्कता विभाग ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। इसके बाद कोटफत्ता की कार से रिश्वत की रकम बरामद की गई, जिसके बाद विजिलेंस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पंचायत की ग्रांट अटकाए गए थे

जानकारी के मुताबिक, घुड्डा गांव की सरपंच सीमा रानी के पंचायत के पैसे और ग्रांट बिल अटके हुए थे। इस बिल को पास करने के लिए विधायक के निजी सहायक रेशम सिंह ने 4 लाख रुपए की डिमांड की थी। दरअसल, नियम है कि ब्लॉक डेवलपमेंट पंचायत अफसर यह पैसे रिलीज करता है, लेकिन विधायक के दबाव की वजह से वह पैसे नहीं दे रहा था।

रेशम सिंह को विजिलेंस ने दौड़ाकर पकड़ा

गुरुवार को विजिलेंस टीम ने विधायक को रंगे हाथ पकड़ने का जाल बिछाया। तय रकम विधायक के निजी सहायक ने ली और कार में रख दिया। तभी डीएसपी संदीप सिंह ने छापा मारा। रेशम सिंह ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। उसके बाद विधायक को भी हिरासत में ले लिया गया।

दोनों से सर्किट हाउस में पूछताछ की गई है। हालांकि विधायक ने रेशम सिंह से कोई संबंध होने से इंकार कर दिया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

एक और विधायक ने पार्टी से इस्तीफा दिया

इससे पहले दिन में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता हर्ष देव सिंह ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सिंह आप में शामिल होने से पहले जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष थे।

यह भी पढ़ें: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले-11 महीनों में आया 38 करोड़ का निवेश 



[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now