Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Una Prostitution Racket Busted: ऊना में ढाबे की आड़ में चल रहे सैक्स-रैकेट पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, तीन महिलाएं मुक्त

ऊना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हमीरपुर-ऊना रोड स्थित एक गेस्ट हाउस और ढाबे पर दबिश देकर अंतरराज्यीय देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन में तीन महिलाओं को रेस्क्यू करने के साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
By PNT
Published on: 9 April 2026
Una Prostitution Racket Busted: ऊना में ढाबे की आड़ में चल रहे सैक्स-रैकेट पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, तीन महिलाएं मुक्त

Una Prostitution Racket Busted: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर चल रहे अनैतिक व्यापार पर पुलिस ने करारा प्रहार किया है। गुरुवार को हमीरपुर-ऊना मार्ग पर स्थित एक निजी गेस्ट हाउस और ढाबे पर की गई छापेमारी ने शहर में चल रहे संदिग्ध गतिविधियों के नेटवर्क को बेनकाब कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस प्रशासन को पिछले काफी समय से इस गेस्ट हाउस में अवैध गतिविधियों के संचालन की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करने के बजाय कई दिनों तक संस्थान की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। जब सूचना पूरी तरह पुख्ता हो गई, तब पुलिस की एक संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन युवकों को हिरासत में लिया है। तलाशी अभियान में कमरों से मोबाइल फोन और भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया है। वर्तमान में पुलिस गेस्ट हाउस संचालक की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस नेटवर्क के तार अन्य क्षेत्रों से भी जुड़े हो सकते हैं।

रेस्क्यू की गई महिलाओं से पूछताछ जारी
सुरक्षा घेरे में ली गई तीन महिलाओं को फिलहाल संरक्षण में रखा गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्हें इस धंधे में किन परिस्थितियों में धकेला गया था। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमेठ ने आधिकारिक बयान में पुष्टि की है कि यदि जांच के दौरान संचालक की संलिप्तता के प्रमाण मिलते हैं, तो उसके विरुद्ध भी कठोर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Himachal NewsHimachal Pradesh CrimeUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now