साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

आम लोगों की जेब पर फिर बढ़ा बोझ, पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा

Petrol Diesel Today Price, Petrol Diesel Price Today, Petrol Diesel Rates, Petrol Price Today, Diesel Price Today, Petrol Diesel Prices, Petrol Diesel Rates Today,
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
भारत में कोरोना वायरस बढ़ते मामलों की वजह से जान के साथ-साथ कारोबार भी चौपट हो गया है। दूसरी तरफ तेल कंपनियों ने आम लोगों की जेब पर फिर बोझ बढ़ा दिया है। सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा कर दिया है।

पेट्रोल की कीमत में जहां प्रति लीटर 24 से 27 पैसे की बढ़ोतरी हुई वहीं डीजल भी 27 से 31 पैसे महंगा हो गया। चुनाव के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है| चुनाव के बाद 11 दिनों में ही दिन में पेट्रोल 2.50 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है|

बता दें कि इस समय देश सभी शहरों में पेट्रोल और डीजल ऑल टाइम हाई पर चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से ईंधन की कीमतों में लगातार तेजी से देश के कई शहरों में रेट्स 100 रुपये के पार पहुंच गए हैं। इंदौर, भोपाल और जयपुर समेत कई शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के करीब है।

शहर का नाम      पेट्रोल रुपये/लीटर         डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली               92.85                            83.51
मुंबई                 99.14                            90.71
चेन्नई                94.54                           88.34
कोलकाता            92.92                           86.35

Join WhatsApp

Join Now