साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

जनवरी में 14.57 फीसदी बढ़ा भारत का कुल निर्यात

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि भारत का कुल निर्यात जनवरी 2023 में साल-दर-साल 14.57 प्रतिशत बढ़कर 65.15 अरब डॉलर हो गया। जनवरी 2022 में यह 56.86 अरब डॉलर था। मंत्रालय के मुताबिक समग्र निर्यात का मतलब माल और सेवाओं के संयुक्त निर्यात से है।

 आयात 66.42 बिलियन अमरीकी डॉलर रहा

आगे वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि जनवरी 2023 में कुल आयात 0.94 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ 66.42 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया। जबकि जनवरी 2022 में यह 65.80 बिलियन अमरीकी डॉलर था।

और पढ़िए –Share Market Update: सेंसेक्स 240 अंक बढ़कर 61 हजार से ऊपर, निफ्टी 18 हजार अंक पर बंद

निर्यात 6.58 प्रतिशत घटा

जनवरी 2023 में निर्यात 6.58 प्रतिशत घटकर 32.91 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया। जबकि जनवरी 2022 में यह 35.23 बिलियन अमरीकी डॉलर था। मंत्रालय के बयान के अनुसार 52.57 बिलियन अमरीकी डॉलर के मुकाबले व्यापारिक आयात घटकर 50.66 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया। जनवरी 2023 में देश का व्यापार घाटा जनवरी 2022 में 17.34 बिलियन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17.76 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। अप्रैल-जनवरी 2022-23 के दौरान कुल निर्यात 17.33 प्रतिशत बढ़कर 641.24 अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि अप्रैल-जनवरी 2021-22 में यह 546.55 अरब अमेरिकी डॉलर था।

और पढ़िए – BBC office income tax survey: ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन का नेट वर्थ कितना है?

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें



[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now