साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

देश में चार महीने से पेट्रोल और डीजल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव

Petrol Diesel Today Price, Petrol Diesel Price Today, Petrol Diesel Rates, Petrol Price Today, Diesel Price Today, Petrol Diesel Prices, Petrol Diesel Rates Today,
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
देश में महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों के लिए अच्छी खबर है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी के बीच देश में करीब चार महीने से पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार 117 दिनों से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

सरकारी तेल कंपनियों ने आज 28 फरवरी के लिए पेट्रोल और डीजल का भाव जारी कर दिया है। आज भी पेट्रोल का दाम जस का तस बना हुआ है। आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव न होने से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है। आपको बता दें कि 03 नवंबर को एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल स्थिर हैं।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपये जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98 रुपये व डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है।

आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। लेकिन सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार 117 दिनों से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में अंदेशा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में तेल के दामो में बड़ा उच्चल आएगा।

Join WhatsApp

Join Now