साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले 40 दिनों से स्थिर, कच्चे तेल के बाजार में जरूर हलचल

Petrol Diesel Today Price, Petrol Diesel Price Today, Petrol Diesel Rates, Petrol Price Today, Diesel Price Today, Petrol Diesel Prices, Petrol Diesel Rates Today,
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में पिछले 40 दिनों से ज्यादा वक्त से कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां लगातार दामों को स्थिर रख रही हैं। हालांकि, कच्चे तेल के बाजार में जरूर हलचल है। पिछले महीने 85 डॉलर तक रिकॉर्ड हाई देखने वाला ब्रेंट क्रूड ऑयल अब 10 डॉलर प्रति बैरल तक सस्ता हो चुका है। फिलहाल कच्चा तेल 74-75 डॉलर प्रति बैरल के रेंज में चल रहा है। इसमें उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

बता दें कि मंगलवार की शाम तक अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत टूटकर 74.20 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था। अगर देश में घरेलू ईंधन तेल के दामों की बात करें तो एक महीने से ज्यादा वक्त कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। हालांकि, कई शहरों में पेट्रोल अब भी 100 के पार है। हालांकि, दिल्ली में इसकी कीमत 96 रुपये प्रति लीटर से कम है।

बड़े शहरों में क्या चल रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली: पेट्रोल – ₹95.41 प्रति लीटर; डीजल – ₹86.67 प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल – ₹109.98 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.14 प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.67 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.79 प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल – 101.40 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹91.43 प्रति लीटर
  • नोएडा: पेट्रोल – ₹95.51 प्रति लीटर; डीजल – ₹87.01 प्रति लीटर
  • भोपाल: पेट्रोल – ₹107.23 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.87 प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹100.58 प्रति लीटर; डीजल – ₹85.01 प्रति लीटर
  • लखनऊ: पेट्रोल- 95.28 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹94.23 प्रति लीटर; डीजल – 80.90 रुपये प्रति लीटर

Join WhatsApp

Join Now