Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

नए साल में ‘मन की बात’ का पहला एपिसोड आज

[ad_1]

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज साल 2023 के अपने पहले ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक, साल के पहले एपिसोड में पीएम मोदी न्यू इंडिया की प्रगति की कहानी को देशवासियों के साथ साझा करेंगे। साथ ही पीएम मोदी बातचीत के दौरान देश के विकास को लेकर नए साल में लोगों की उम्मीदों और आशाओं पर भी बात करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात (Mann Ki Baat) का 97वां संस्करण आज सुबह 11 बजे प्रसारित होगा। इससे पहले 25 दिसंबर 2022 को पीएम मोदी ने मन की बात के 96वें एपिसोड को संबोधित किया था। 2022 के अपने आखिरी मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि देश 2022 में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया था।

पीएम मोदी ने कहा था कि वर्ष 2022 अद्भुत था, भारत ने आजादी के 75 साल पूरे किए जबकि ‘अमृत काल’ शुरू हुआ। भारत तेजी से आगे बढ़ा और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया, और 220 करोड़ टीकों का अविश्वसनीय रिकॉर्ड हासिल किया और निर्यात में 400 बिलियन अमरीकी डॉलर का आंकड़ा पार किया।

इसे भी पढ़ें:  स्वास्थ्य मंत्री की हत्या का मामला, आरोपी गोपाल कृष्ण दास को पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा

आत्मनिर्भर भारत पहल के बारे में की थी बात

पीएम मोदी ने सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल के बारे में भी बात की और आईएनएस विक्रांत के लॉन्च की सराहना की थी। उन्होंने इस वर्ष जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता के लिए देश की जिम्मेदारी को भी रेखांकित किया था। उन्होंने कहा, ‘इस साल भारत को जी20 समूह की अध्यक्षता की प्रतिष्ठित जिम्मेदारी भी मिली है। मैंने पिछली बार भी इस पर विस्तार से चर्चा की थी।’

उन्होंने कहा था कि जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और महामारी जैसी आज की बड़ी चुनौतियों का समाधान आपस में लड़कर नहीं बल्कि मिलकर काम करके किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  पीसी की बिक्री में गिरावट के कारण डेल 6,650 कर्मचारियों को निकालेगा



[ad_2]

Source link

संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment