साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

भारत में कोरोना की तीसरी लहर आना तय :- के. विजय राघवन

मोदी सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के. विजय राघवन
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के.विजय राघवन ने कहा है कि जिस तरह से संक्रमण फैला हुआ है, उसे देखते हुए कोरोना की तीसरी लहर आना तय है| स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, “हमें ये नहीं पता है कि तीसरी लहर कब आएगी लेकिन हमें कोविड-19 के प्रोटोकॉल को जारी रखते हुए इसके लिए तैयार रहना चाहिए|”

विजयराघवन कहते हैं कि नए म्यूटेंट से निपटने के लिए वैक्सीन को अपडेट करना ज़रूरी था| वह मानते हैं कि वायरस ने जब म्यूटेट करना शुरू किया उसके बावजूद इसके संक्रमण को रोकने के लिए लोगों द्वारा अपनाई जा रही सावधानियों में कोई बदलाव नहीं किया गया| वह कहते हैं, ”हमें कोविड के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वैक्सीन लगवाना चाहिए| हम वैज्ञानिक इस वायरस को मैप करने के लिए काम कर रहे हैं ताकि हमें इसमें होने वाले बदलाव का अंदाज़ा रहे और हम इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें|”

क्यों दूसरी लहर बन गई इतनी घातक
कोरोना की भारत में दूसरी लहर के बारे में सबले अचंभित करने वाली क्या बात है? इस सवाल के जवाब में वियजराघवन कहते हैं कि हमने हालात को हल्के में लिया, जिससे वायरस को फैलने का मौक़ा मिल गया|

उन्होंने कहा, “कई बार साधारण इम्युनिटी संक्रमण को रोकने के लिए काफ़ी नहीं होती. जब तक हम नई इम्युनिटी तक पहुँचते तब तक कई लोगों में नए म्युटेंट का संक्रमण फैल गया| पहली लहर से मुक़ाबले दूसरी लहर छोटी होती है और दूसरी लहर आने की आशंका थी लेकिन कई छोटी-छोटी चीज़ों ने मिलकर इसे बड़ा बना दिया| देखा जाए तो यो छोटे-छोटे फैक्टर होते हैं और एक साथ मिलकर काफ़ी बड़े हो जाते हैं|” दूसरी लहर में बड़े पैमाने पर बढ़े संक्रमण से ये भी पता चलता है कि पहली लहर में ज़्यादातर लोगों में इम्युनिटी नहीं आ सकी थी| लॉकडाउन सहित कई कदम उठाने से ज़्यादा हिस्से तक संक्रमण नहीं पहुंच सका था|

Join WhatsApp

Join Now