साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों को आज फिर झटका, पेट्रोल – डीजल की कीमतों में फिर इजाफा

महंगाई ने निकाला जनता का दम, आज फिर इतने बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों को आज फिर झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज एकबार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा कर दिया है। आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है जबकि डीजल के दाम में भी आज 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 106.54 रुपये जबकि डीजल का दाम 95.27 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 112.44 रुपये व डीजल की कीमत 103.26 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 107.11 रुपये जबकि डीजल का दाम 98.38 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 103.61 रुपये लीटर है तो डीजल 99.59 रुपये लीटर है।

गौरतलब है कि कई राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की यह बढ़ी हुई कीमतें हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही हैं

बता दें कि देश के अधिकतर राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की यह बढ़ी हुई कीमतें हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही हैं। पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

Join WhatsApp

Join Now