साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सुकमा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में DRG के तीन जवान शहीद

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप (DRG ) के तीन जवान शहीद हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि सर्च अभियान के दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। मृतकों में एएसआई रामूराम नाग, सहायक कांस्टेबल कुंजम जोगा और सैनिक वंजम भीमा शामिल हैं। हमले में दो जवान घायल भी हुए हैं।

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ शनिवार सुबह जगरगुंडा के पास आश्रम पारा में हुई है। इस दौरान दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस दौरान बम धमाके की आवाज भी सुनी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार जगरगुंडा क्षेत्र के नए स्थापित कुंदेड़ कैम्प से एरिया डोमिनेशन पर पार्टी निकली थी। तभी कैम्प से दो किमी दूर आश्रमपारा के पास सुबह आठ बजे नक्सलियों ने घात लगाकर जवानों पर हमला कर दिया।



[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now