Prajasatta Side Scroll Menu

13 दिन बाद मलबे से जिंदा निकले 3 लोग

Turkey Syria Earthquake 1 1

Turkey-Syria earthquake: तुर्की और सीरिया में आए भूकंप ने हजारों लोगों की जान ले ली है। 12 दिन पहले तुर्की और सीरिया में आए भूकंप में अब तक 46,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। तुर्की में तीन लाख से अधिक अपार्टमेंट अब नष्ट हो गए हैं और कई अभी भी लापता हैं। इसी बीच तुर्किये में रेस्क्यू टीम ने 13 दिन बाद तीन लोगों को मलबे से जिंदा बाहर निकाला है। इनमें एक बच्चा है।

इधर, घाना देश के फुटबॉलर क्रिश्चियन आत्सु का शव तुर्किये के हताय में मिला है। भूकंप से उनका घर तबाह हो गया था। 31 साल के आत्सु ने सितंबर में ही टर्किश सुपर लीग क्लब जॉइन किया था।

इसे भी पढ़ें:  Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में दिखी बड़ी चूक, भीतर-बाहर धुआं स्प्रे कर हंगामा

40 से अधिक आए आफ्टरशॉक्स

तुर्की के दक्षिण-पूर्वी कहमनमारस प्रांत में 6 फरवरी को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद 40 से अधिक आफ्टरशॉक्स तुर्की और पड़ोसी देश सीरिया में आए। भूकंप इतना भयानक था कि इमारतों के मलबे के नीचे हजारों को दफन कर गया। रॉयटर्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्किये और उत्तरी सीरिया में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप से धरती को काफी नुकसान पहुंचा है। धरती में दो बड़े क्रैक आए हैं, जिनमें से एक क्रैक 300 किलोमीटर का है। यहां जमीन दो विपरीत दिशाओं में 23 फीट तक खिसक गई।

इसे भी पढ़ें:  New CJI Appointment: जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के अगले चीफ जस्टिस? CJI गवई ने केंद्र सरकार से की सिफारिश

कहरामनमारस शहर कब्रिस्तान बना

विनाशकारी भूकंप के केंद्र के सबसे करीब के दक्षिणी तुर्की शहर कहरामनमारस कब्रिस्तान बन गया है। हजारों नई कब्रें की संख्या देखी गई है। तुर्किये और सीरिया में 6 फरवरी को सुबह 3 बड़े भूकंप आए थे। तुर्किये के वक्त के मुताबिक, पहला भूकंप सुबह करीब चार बजे (7.8), दूसरा करीब 10 बजे (7.6) और तीसरा दोपहर 3 बजे (6.0) आया।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now