Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

16 फरवरी को होगा मेयर का चुनाव, तीन बार हो चुकी असफल कोशिशें

MCD 4

नई दिल्ली: तीन असफल कोशिशों के बाद 16 फरवरी को दिल्ली के मेयर का चुनाव होना है। दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने 16 फरवरी को एमसीडी हाउस के अगले सत्र के लिए मेयर पद के चुनाव के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। नगरपालिका हाउस तीसरी बार मेयर का चुनाव करने में विफल रहा। दिल्ली सरकार ने तारीख का प्रस्ताव रखा जिसे एलजी ने मान लिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आम आदमी पार्टी की सरकार ने एमसीडी के सदन की 13 या 14 फरवरी को बैठक बुलाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन 13 फरवरी को इसी मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। एमसीडी ने महापौर चुनने के लिए तीन बार बैठकें कीं हुईं 6 जनवरी, 24 जनवरी और 6 फरवरी को लेकिन हर बार सत्र राजनीतिक गतिरोध में समाप्त हुआ।

एमसीडी सदन अब तक तीन बार मेयर का चुनाव करने में विफल रहा

पहली बैठक में आप और भाजपा के पार्षदों के बीच मारपीट के कारण चुनाव रद्द कर दिया गया। 24 जनवरी को दूसरी बैठक में सदन में कुछ ऐसी ही तस्वीर देखने को मिली। लेकिन निर्वाचित और मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। तीसरी बैठक में, भाजपा और आप पार्षदों के बीच लड़ाई के साथ सत्र 45 मिनट के भीतर स्थगित कर दिया गया। बता दें कि एमसीडी सदन अब तक तीन बार मेयर का चुनाव करने में विफल रहा है। जब-जब मेयर के चुनाव के लिए सदन की बैठक बुलाई जाती है, तब-तब हंगामा होता है और कार्यवाही को स्थगित कर दिया जाता है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now