Prajasatta Side Scroll Menu

40 लाख की घूसखोरीकांड में BJP विधायक को अग्रिम जमानत

Karnatka

Karnataka: कर्नाटक में सोप एंड डिटरजेंट कॉन्ट्रैक्ट स्कैम के मुख्य आरोपी और भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा को मंगलवार को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई। इस दौरान उनके गृह जनपद दावणगेरे में एक नायक की तरह स्वागत हुआ।

बता दें कि 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते समय चार अन्य लोगों के साथ उनके बेटे प्रशांत को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से विधायक पांच दिनों लापता हो गए थे।

खुली कार में सवार होकर निकले विधायक

मंगलवार को विधायक के स्वागत में भीड़ जुट गई। सन रूफ वाली कार में सवार विधायक ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

इसे भी पढ़ें:  बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड: माफिया अतीक अहमद के खास शूटर अब्दुल कवि ने किया सरेंडर, 18 साल से था फरार

मैं बरामद रुपए का हिसाब दूंगा

उन्होंने कहा कि मैंने केएसडीएल के अध्यक्ष के रूप में कोई अवैध लेनदेन नहीं किया है। हमने अपने मूंगफली के बागान और कोल्हू के पैसे घर पर ही रख लिए थे। यह पैसा लोकायुक्त की छापेमारी के दौरान बरामद हुआ था। मेरे पास उस पैसे का एक दस्तावेज है और मैं इसे दूंगा।

लोकायुक्त पुलिस ने विधायक को बनाया है मुख्य आरोपी

दरअसल, मदल का बेटा प्रशांत जल बोर्ड में चीफ अकाउंटेंट था। अभी वह स्टेट अकाउंट डिपार्टमेंट में जॉइंट कंट्रोलर है। लोकायुक्त पुलिस ने प्रशांत को 40 लाख की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया थ। उसके घर पर रेड हुई तो पुलिस को 8 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश मिला था।

इसे भी पढ़ें:  Delhi Excise Policy Case : ED के चौथे समन पर भी पेश नहीं हुए केजरीवाल, जवाब में लिखा- इनका मकसद गिरफ्तार करना

बेटे की गिरफ्तारी के बाद विधायक ने केएसडीएल के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। पुलिस ने इस प्रकरण में मुख्य आरोपी विधायक को बनाया है। जबकि उनका बेटा दूसरा आरोपी है।

केजरीवाल ने पीएम मोदी पर कसा तंज

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि प्रधान मंत्री जी, मनीष सिसोदिया के घर से रेड में कुछ नहीं मिला। उन पर CBI, ED की सारी धारायें लगाकर गिरफ़्तार कर लिया। आपकी पार्टी के MLA के यहां इतना कैश मिला, उसकी गिरफ़्तारी नहीं? अब आप कभी भी भ्रष्टाचार से लड़ने की बात तो मत ही करना। आपके मुँह से अच्छा नहीं लगता।

मनीष सिसोदिया की जमानत पर 10 मार्च को सुनवाई

लोकायुक्त की एंटी करप्शन टीम ने तीन मार्च को विरुपक्षप्पा को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उन्हें 40 लाख रुपए घूस लेते हुए पकड़ा गया था। वहीं, मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को सीबीआई ने पकड़ा था। उन्हें 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 10 मार्च को उनकी जमानत पर सुनवाई होनी है।

इसे भी पढ़ें:  Karnataka में PM मोदी बोले- अमृतकाल में हमें विकसित भारत बनाना है

यह भी पढ़ें: 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now