Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अब खिलाड़ी सीधे बनेंगे ग्रेड-वन के अफसर, नहीं देना पड़ेगा इंटरव्यू

Nitish Kumar

Bihar: बिहार में अब खेल में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को ग्रेड-वन की सीधे नौकरी मिलेगी। इसके लिए उन्हें किसी तरह का कोई इंटरव्यू देने की जरुरत नहीं होगी। इस बात का ऐलान खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। मुख्यमंत्री नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट (NIDJAM 2023) का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सीएम नीतीश कुमार ने कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में खिलाड़ियों को रेलवे में नौकरी देने का काम हमने शुरू कराया था। हमने आगे के लिए सोच लिया है कि पदक लाने वाले खिलाड़ियों को सीधे ग्रेड ए की नौकरी देंगे। यानी बिहार प्रशासनिक सेवा और बिहार पुलिस सेवा में, उनका इंटरव्यू नहीं होगा।’

12 फरवरी तक चलेगा आयोजन

पटना के कंकड़बाग के पाटलिपुत्र खेल मैदान में 18वें एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया है। यह 12 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, कला संस्कृति और युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय भी पहुंचे थे।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पहली बार इस मीट की मेजबानी बिहार कर रहा है। इसमें 250 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस आयोजन का उद्देश्य 14 साल और 16 साल से कम उम्र वाले खिलाड़ियों को चयन कर उन्हें प्रशिक्षित करना है। ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में एक चैंपियन के रुप में अपने आप को स्थापित कर सकें।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now