Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अगले 24 घंटे इन राज्यों पर भारी, जानें IMD की चेतावनी

Himachal Weather Update Himachal News: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, अगले पांच दिनों तक हिमाचल में होगी झमाझम बारिश

Weather Today: देश के मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव हो रहा है। धीरे-धीरे ठंड जाने की ओर अग्रसर है तो गर्मी की एंट्री होने लगी है। हालांकि उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में अभी भी मौसम का मिजाज सर्द बना हुआ है। दिन में धूप निकलने के कारण धीरे-धीरे लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का एहसास होने लगा है, जबकि रात वक्त तापमान में कमी देखी जा रही है। इसके साथ ही पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में अभी भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम मिजाज एकबार फिर बदल गया है। लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में गुरुवार से लगातार बर्फबारी और बारिश हो रही है। आज इसके तीव्रता के बढ़ने के आसार हैं। हिमालयी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। इसके कारण कई जगहों पर आज भी बारिश के आसार हैं।

एमआईडी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में हवा के रुख के बदलने के कारण लगातार तापमान बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विभाग के भविष्यवाणी के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच सकता है। साथ ही IMD की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में शनिवार 11 फरवरी को एक बार फिर से हवाएं राहत दिलाएंगी। इस दिन हवाओं की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुतबाकि आज गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ-साथ हिमपात की संभावना है। साथ ही सिक्किम और असम में हल्की बारिश के आसार हैं। 10 और 11 फरवरी को उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ सकता है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now