Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Air India: 220 बोइंग विमान खरीदेगा एयर इंडिया, अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden बोले- ये ऐतिहासिक समझौता

Air India

Air India: भारतीय विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया (Air India) जल्द ही अमेरिका से 220 बोइंग विमान खरीदेगी। इस पर 34 अरब रुपए खर्च होंगे। पिछले 17 साल में पहली बार एयर इंडिया विमान खरीदने जा रही है। टाटा समूह के स्वामित्व में आने के बाद यह पहला ऑर्डर है।

इससे पहले 2005 में 111 विमानों के खरीद का ऑर्डर दिया था। इसमें 68 विमानों का ऑर्डर बोइंग को और 43 का एयरबस को ऑर्डर मिला था। 27 जनवरी 2022 को टाटा ने एयर इंडिया को खरीदा था।

बाइडेन ने समझौते को ऐतिहासिक बताया 

इसे भी पढ़ें:  Adani Group ने Paytm में हिस्सेदारी खरीदने की खबर को बताया झूठा

अमेरिकन राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस समझौते की तारीफ की है। उन्होंने इस करार को ऐतिहासिक बताया है। बाइडेन ने कहा कि अमेरिका विनिर्माण क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व कर सकता है और करेगा। मुझे आज एयर इंडिया और बोइंग के बीच हुए समझौते और खरीद की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है।

बाइडेन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलकर वे भारत और अमेरिका के बीच के संबंध को और गहरा करने की उम्मीद कर रहे हैं।

Image

फ्रांस की एयरबस के बीच भी हुई डील

एयर इंडिया ने फ्रांस की एयरबस से 250 विमान भी खरीदने का ऐलान किया है। यह जानकारी टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दी है।

इसे भी पढ़ें:  डॉलर के मुकाबले रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, पहली बार 81 का स्तर किया पार

पीएम मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैंक्रो को इस बड़ी डील के लिए बधाई दी है। बता दें कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एयर इंडिया और एयरबस साझेदारी मीटिंग में शामिल हुए थे।

 

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now