Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आज बारिश के साथ यहां गिरेंगे ओले, जानें IMD का अलर्ट

Published on: 10 March 2023
Olon Ki Barish 1

Weather Update: अभी मार्च का ही महीना चल रहा है, लेकिन लोगों के मई वाली गर्मी सता रही है। मौसम विभाग को तापमान के तेवर को देखते हुए गर्मी की चिंता सताने लगी है। दरअसल भारत इस बार गर्मी के सीजन से पहले ही गर्मी के खतरे ने घंटी बजा दी है। मौसम के इस पैटर्न को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल भीषण गर्मी और लू चल सकती है। इसने मौसम वैज्ञानिकों के साथ-साथ आम लोगों की भी चिंताएं को बढ़ा दी है।

जानकारी के मुताबिक मौसम के तेवर को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी पिछले दिनों इससे जुड़ी तैयारियों की समीक्षा के लिए हाई लेवल मीटिंग भी की थी। आशंका जताई जा रही है कि इस साल लोगों को कुछ ज्यादा ही हीटवेव का सामना करना पड़ सकता है।

सामान्यतया देश में होली के बाद गर्मी की शुरुआत होती है लेकिन इस बार होली से पहले ही तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए थे। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस बार तापमान तेजी से उछाल आया है। दिन का पारा सामान्य से सात डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। हालांकि रात का पारा जरूर कुछ जगहों पर सामान्य है। कई राज्यों में तो गर्मी बढ़ने के साथ ही हीटवेव का सितम भी शुरू हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में लू का अनुभव किया जा सकता है।

आलम यह है कि कई जगहों पर तो तापमान का पारा 40 डिग्री को छूने के बेकरार है। महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल मौसम के ऐसे ही रहने के आसार हैं। हालांकि कुछ जगहों पर 12 मार्च से अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है।

दरअसल एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 12 मार्च की रात से हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होगा और 14 मार्च तक जारी रहने के आसार हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में आज गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कई जगहों प ओलावृष्टि के भी आसार हैं।

दिल्ली एनसीआर में तेज धूप भी निकल रही है। इन हालातों को देखते हुए लग रहा है कि आने वाले समय में लोगों को गर्मी का भारी सितम झेलना पड सकता है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताह के अंत में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है।

आपको बात दें कि इस साल फरवरी में दिल्ली में औसत अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले 63 साल में तीसरी बार इस महीने में सर्वाधिक तापमान रहा। दिल्ली में 20 फरवरी को 1969 के बाद से फरवरी में तीसरा सबसे गर्म दिन रहा था। इसके अलावा दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी मैदान के अन्य क्षेत्रों में अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जाएगी।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में जारी बारिश और गरज के साथ बौछारें अब रुक जाएंगी। वहीं आज झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही पूर्वी असम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now