Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अजमेर में टैंकर-ट्रक की टक्कर में चार लोग जिंदा जले

Rajasthan Accident

Rajasthan Accident: अजमेर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) पर गुरुवार रात गैस टैंकर की ट्रक से टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे चार लोग जिंदा झुलस गए।

कहा जा रहा है कि टक्कर के बाद टैंकर में मौजूद पेट्रोलियम उत्पाद के छलकने के बाद वहां से गुजर रहे दो अन्य वाहनों में भी आग लग गई। आसपास के इलाके में स्थित कुछ घरों और दुकानों में भी आग लग गई।

मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

टैंकर और ट्रेलर में आग लगने के बाद सड़क पर दोनों ओर से लंबा जाम लग गया और भारी भीड़ जमा हो गई। उधर, घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। कहा जा रहा है कि मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इसे भी पढ़ें:  नक्सल ऑपरेशन में शहीद हुआ CRPF का वीर सिपाही ‘Rolo’, मरणोपरांत डीजी कमेंडेशन डिस्क सम्मान

ट्रकों की टक्कर के बाद आग लगने की सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी मृदुल सिंह, सदर अंचल निरीक्षक चेनाराम बेदा व अंचल अधिकारी मसूदा ईश्वर सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। आग की घटना के बाद अजमेर कलेक्टर अंशदीप, जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।

जानकारी के मुताबिक, आग में झुलसकर मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल, इस संबंध में जांच पड़ताल जारी है।

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now