Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अखिलेश के लिए लकी है कोलकाता? सपा अध्यक्ष ने दिया दिलचस्प जवाब, कांग्रेस मुक्त मोर्चा बनाने का किया इशारा

Updated By Tek Raj
Published on: 17 मार्च 2023
Mamta Banerjee 4

Kolkata: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे। उनके साथ उनके चाचा शिवपाल यादव भी थे। कोलकाता में उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के साथ मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश ने अपने कोलकाता दौरे के पीछे की वजह भी बताई।

अखिलेश यादव ने कहा कि कोलकाता में कई बार हमारी पार्टी के कार्यक्रम हुए हैं। हमने जब भी यहां से कोई फैसला लिया है तब हमे सफलता मिली है, हमारी पार्टी आगे बढ़ी है। बता दें कि 18 मार्च को बंगाल में सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्रस्तावित है।

कांग्रेस तय कर रही अपनी भूमिका

अखिलेश ने कांग्रेस के बिना नया राजनीतिक मोर्चा बनाने का इशारा किया। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव के लिए कांग्रेस अपनी भूमिका तय कर रही है। सबको मिलकर काम करना है। केसीआर, ममता बनर्जी, नीतीश कुमार और एमके स्टालिन सभी गठबंधन की कोशिश कर रहे हैं। इस प्रयास के सफल होने की पूरी उम्मीद है। कल (शनिवार) मीटिंग में भी इस मुद्दे पर चर्चा होगी।

भाजपा को हराने के लिए हम दीदी के साथ

नए मोर्चा के पीएम चेहरे को लेकर सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि विषय यह नहीं है कि कौन सामने होगा, विषय यह है कि भाजपा जो देश को बर्बाद कर रही है, उसे हटाना बड़ा विषय है। यह पद (पीएम) बड़ा है, हम सब एक साथ बैठेंगे और इस पर बाद में चर्चा करेंगे।

हम यूपी में 80 पर 80 हासिल करने का लक्ष्य बना रहे हैं, हम भाजपा को हराने के लिए दीदी (ममता बनर्जी) के साथ हैं।

युवाओं को रोजगार कब मिलेगा?

अखिलेश ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई में भारी वृद्धि हुई है, और किसान संघर्ष कर रहे हैं। वे (भाजपा) ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के सपने दिखा रहे हैं। लेकिन युवाओं को रोजगार कब मिलेगा? कल की बैठक में 2024 के चुनाव पर चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now