Prajasatta Side Scroll Menu

आपके काम का है ये VIDEO: बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही महिला को 5 कुत्तों ने दौड़ाया, कार में भिड़ा दी स्कूटी

Odisha 1

Odisha Video: आवारा कुत्तों के हमले की खबरें आए दिन सामने आती हैं। कई बार ये कुत्ते इतने खूंखार हो जाते हैं कि बच्चों की जान भी ले लेते हैं। इनकी वजह से हर दिन दुर्घटनाएं भी होती हैं।

ताजा मामला ओडिशा का है। यहां बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही एक महिला को कुत्तों ने दौड़ा लिया। दहशत में महिला ने सड़क के किनारे खड़ी कार में अपनी स्कूटी भिड़ा दी। इससे तीन लोग घायल हुए हैं।

5 कुत्तों ने दौड़ाया, हादसे के बाद लौट गए

यह पूरा मामला ओडिशा के बेरहामपुर में गांधीनगर की गली नंबर सात का है। महिला चार साल के बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान 5 कुत्तों ने दौड़ा लिया। महिला ने बचने के लिए स्कूटी की रफ्तार बढ़ा दी। वह थोड़ी दूर निकली थी कि आगे खड़ी कार में भिड़ गई।

इसे भी पढ़ें:  असदुद्दीन ओवैसी के समधी ने किया सुसाइड, घर पर खुद को मारी गोली

हादसे के बाद स्कूटी पर सवार दो महिलाएं और बच्चा उछलकर सड़क पर गिरते हैं। इसके बाद कुत्ते वापस लौट जाते हैं। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

यहां देखिए पूरा VIDEO

लखनऊ और गाजियाबाद में हो चुकी हैं बड़ी घटनाएं

बता दें कि पिछले साल लखनऊ के गोमती नगर इलाके में एक पिटबुल कुत्ते ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल होने पर महिला को भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इसके बाद गाजियाबाद में भी एक पिटबुल कुत्ते ने पार्क में बच्चे पर हमला कर दिया था। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे को नोंच खाया था। डॉक्टरों ने उसके चेहरे पर 150 टांके लगाए थे।

इसे भी पढ़ें:  तमिलनाडु में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, तीन महिलाओं की मौत

यह भी पढ़ें: 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now