Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

असम CM का दावा- पवन खेड़ा ने बिना शर्त मांगी माफी

Himanta Biswa Sarma

Airport Arrest Row: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को ट्वीट कर बड़ा दावा किया है। असम के CM ने दावा किया कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बिना शर्त माफी मांग ली है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हिमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बिना शर्त माफी मांगी है। हम आशा करते हैं कि सार्वजनिक स्थानों की पवित्रता को बनाए रखते हुए अब से कोई भी राजनीतिक भाषण में असभ्य भाषा का उपयोग नहीं करेगा।

खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से मिली है अंतरिम जमानत

बता दें कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा गुरुवार को रायपुर जा रहे थे। रायपुर में 24 फरवरी से कांग्रेस का अधिवेशन शुरू हो रहा है। खेड़ा दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान में बैठे थे, तभी उन्हें नीचे उतारा गया। इसके बाद असम पुलिस ने पहले हिरासत में फिर गिरफ्तार कर लिया।

पवन खेड़ा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई जहां से पवन खेड़ा को अंतरिम जमानत दे दी। साथ ही असम, लखनऊ और वाराणसी में दर्ज एफआईआर को एक ज्यूरिडिक्शन में लाने के लिए कहा। कोर्ट ने कहा कि तीनों FIR की सुनवाई एक जगह होगी।

यह आदेश सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच ने दिया। कोर्ट ने असम और यूपी सरकार को भी नोटिस जारी किया है। बता दें कि वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने पवन खेड़ा को अंतरिम राहत देने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की थी। सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पवन खेड़ा ने मांफी मांगी है। यह भी बताया कि जुबान फिसलने के कारण उनसे यह गलती हुई थी।

गिरफ्तारी को लेकर असम पुलिस ने दिया तर्क

असम पुलिस ने पवन खेड़ा की गिरफ्तारी को लेकर तर्क दिया कि खेड़ा की गिरफ्तारी कम्युनल डिस्टरबेंस और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर दीमापुर में दर्ज केस को लेकर की गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट के बाहर मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारे लगाए। वहीं, वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए थे।

पवन खेड़ा के खिलाफ कम्युनल डिस्टर्बेंस और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बुधवार रात दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग थाने में मामला दर्ज किया गया। दरअसल, हाल ही में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने गौतम अडानी मुद्दे पर सरकार पर हमला करते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।इसके लिए पवन खेड़ा की आलोचना की गई थी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now