Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Audi Q3 Sportback भारत में लॉन्च, 7 सेकेंड में 100 kmph की है टॉप स्पीड

Audi Q3 Sportback

Audi Q3 Sportback: ऑडी इंडिया ने सोमवार को देश में टॉप एंड Q3 स्पोर्टबैक (Audi Q3 Sportback) को लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 51.43 लाख रुपए है। यह कार देश में कुछ महीने पहले लॉन्च हुई Q3 SUV का कूप वर्जन है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इसे जर्मन वाहन निर्माता कंपनी ने बनाया है। इसे स्पोर्टियर डिजाइन में तैयार किया गया है। ये कार महज 7.3 सेकेंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।

18 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ ऐसा है डिजाइन

ऑडी Q3 मॉडल में नए 5 स्पोक, 18 इंच के अलॉय व्हील्स, की-लेस एंट्री है। इसके 5 कलर ऑप्शन टर्बो ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट, क्रोनोस ग्रे, माइथोस ब्लैक और नवरारा ब्लू मार्केट में उतारे गए हैं। यह कार स्पोर्टी परफार्मेंस देती है।

इस कार में Q3 वाले 2.0L टर्बो इंजन को बरकरार रखा गया है। यह इंजन 190 हॉर्सपॉवर और 320 न्यूटनमीटर का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इस कार में 5 साल के रोड साइड असिस्टेंस के साथ ही 2+3 साल की एक्सटेंडेड वारंटी कॉम्पिलमेंट्री दी गई है।

इसलिए सामने आई ऑडी Q3

ऑडी इंडिया के हेड बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि ऑडी Q3 स्पोर्टबैक एक ऐसी कार है, जो शानदार डिजाइन और स्पोर्टी परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। पिछले साल लॉन्च की गई ऑडी Q3 की जबरदस्त सफलता ने हमें नई ऑडी Q3 लॉन्च करने की प्रेरणा दी है।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now