Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

‘बाबा रामदेव आतंकी, धीरेंद्र बहरूपिया’, JDU नेता का विवादित बयान

Gulam Rasool RJD

Bihar: बिहार में जनता दल यूनाइटेड के नेता गुलाम रसूल बलियावी ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि योग गुरु बाबा रामदेव का जैश और लश्कर के साथ संबंध है। वहीं, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बहरूपिया हैं। गुलाम रसूल ने सेना में 30 फीसदी पद मुस्लिमों से भरे जाने की पैरवी करते हुए प्रधानमंत्रत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

गुलाम रसूल नवादा के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। नवादा में मरकजी इदारा-ए-शरिया कार्यक्रम आयोजित किया गया था। गुलाम रसूल अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इससे पहले वे हर शहर को कर्बला बनाने जैसे बयान दे चुके हैं।

 

गुलाम ने कहा- पाकिस्तान से डरते हैं पीएम मोदी

गुलाम रसूल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान से डरते हैं। यदि वे सेना में 30 फीसदी हिस्सा मुस्लिमों को दे दें तो पाकिस्तान की आंख दिखाने की हिम्मत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने मिसाइल बनाकर भारत को आंख दिखाया तो कोई नागपुर का बाबा सामने नहीं आया। उस वक्त एपीजे अब्दुल कलाम ने मिसाइल बनाकर पाकिस्तान को जवाब दिया था।

बाबा रामदेव की होनी चाहिए जांच

गुलाम रसूल ने योग गुरु बाबा रामदेव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव भारतीय नहीं हैं। उनका पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंध है। उन्होंने बाबा रामदेव की संपत्ति की जांच की बात उठाई। कहा कि उनके जमीन और पतंजलि के प्रोडक्ट कहां से बनकर आते हैं, इसकी जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now