Prajasatta Side Scroll Menu

बडगाम जिले के मझमा इलाके में ट्रेन पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं

ANI 1

नई दिल्ली: जम्मू और कश्मीर के बडगाम जिले के मझमा इलाके में शुक्रवार को एक ट्रेन पटरी से उतर गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। मागम तहसीलदार जफर अहमद लोन ने कहा कि ट्रेन बनिहाल से आ रही थी और पटरी से उतर गई। ट्रेन की गति धीमी थी क्योंकि यह स्टेशन की ओर आ रही थी। कोई भी घायल नहीं हुआ है। सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 9:45 के आसपास हुआ। उन्होंने बताया कि ट्रेन का इंजन और उसका एक कोच अचानक पटरी से उतर गया हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है। इस घटना के बाद बड़गाम और बारामूला के बीच ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल को केंद्र से मिली मदद ऊंट के मुंह में जीरे के समान :- राजीव शुक्ला

 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now